🔥 TRENDING जामडोली में सीसीटीवी की नजर में दिनदहा... Union Cabinet Clears Second Container... MP High Court Notices Plea Challenging... West Bengal Gets 7 New Highway Corrido... Kolkata and South Bengal Temperatures... शामली के कांधला में तेज रफ्तार कार ने...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

करौली में तीसरी राष्ट्रीय रिंग टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ, 11 राज्यों की टीमें लेंगी भाग

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 26 Nov 2026, 07:40 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजस्थान के करौली में मुंशी त्रिलोक चंद्र माथुर स्टेडियम में तीसरी सीनियर पुरुष, महिला एवं सब-जूनियर राष्ट्रीय रिंग टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में 11 राज्यों की टीमें भाग लेंगी।

राजस्थान के करौली में गुरुवार को मुंशी त्रिलोक चंद्र माथुर स्टेडियम में तीसरी सीनियर पुरुष एवं महिला तथा सब-जूनियर राष्ट्रीय रिंग टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुनीता बैंसला, पूर्व प्रधान आयकर महानिदेशक (आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण), नई दिल्ली, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि सुनीता बैंसला ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा एवं जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और त्याग जैसे महत्वपूर्ण जीवन-मूल्यों का विकास करते हैं। उन्होंने बताया कि टीम के साथ खेलते हुए खिलाड़ियों में सामूहिक हित को प्राथमिकता देने तथा सहयोग और समर्पण की भावना विकसित होती है। विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों से संवाद एवं सहभागिता से आपसी सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को भी प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने पढ़ाई के साथ खेलों में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले युवा खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया तथा सभी खिलाड़ियों से करौली में प्रतियोगिता का आनंद लेने और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

भारतीय रिंग टेनिस फेडरेशन के संरक्षण में राजस्थान रिंग टेनिस संघ के तत्वावधान में जिला रिंग टेनिस संघ, करौली द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में 11 राज्यों की टीमें एवं उनके प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता 26 से 29 नवम्बर 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें सीनियर पुरुष, महिला एवं सब-जूनियर वर्ग के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के आयोजन से करौली जिले को खेल गतिविधियों के व्यापक मंच से जुड़ने का अवसर मिला है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के खेल कौशल को देखने तथा खेल के प्रति प्रेरणा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। जिला रिंग टेनिस संघ के अध्यक्ष संतराम मीना एवं सचिव दिनेश गुर्जर सहित आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने अतिथियों, खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का स्वागत किया। इस अवसर पर भारतीय रिंग टेनिस महासंघ के महासचिव के.आर.वी. श्याम सुंदर, संयुक्त सचिव श्रीमती मनीषा रानी, महासंघ की एस. प्रिया, सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी ओ.पी. मीना, जिला क्रिकेट संघ के ब्रह्म सिंह, बबलू शुक्ला, धीरेन्द्र बैसला, कैप्टन हरकेश, अरुण सारस्वत एवं के.के. सारस्वत सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
📲Get App