🔥 TRENDING mathura चौमुहां - हाइवे पर टायर फटने स... लखनऊ: चंद्रशेखर आजाद और अकबरुद्दीन ओवै... अररिया में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने क... भानुप्रतापपुर में एसएसआर पुनरीक्षण के... इंडोनेशिया में सोने की खान में पानी भर... સાબરકાંઠામાં સ્ટર્લીન લેમ્મ કંપની ખાતે...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

जामडोली में सीसीटीवी की नजर में दिनदहाड़े चोरी, मकान मालिक ने दर्ज कराई शिकायत

✍️ Reporter: Raghuveer Singh Gurjar 🗓 26 Nov 2026, 07:49 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जामडोली के सुमेल रोड स्थित JN वाटिका में एक मकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई। मकान मालिक सौरभ शर्मा ने बताया कि चोर ने सीसीटीवी कैमरे होते हुए भी मोटर और अन्य सामान चुरा लिया।

जामडोली के सुमेल रोड स्थित रौनक स्कूल के पास JN वाटिका प्लॉट नंबर 16 में दिनदहाड़े चोरी की एक वारदात सामने आई है। इस घटना से कॉलोनी और आस-पास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों में भय का साया छा गया है।

मकान मालिक सौरभ शर्मा ने बताया कि चोरों ने सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद भी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। उन्होंने बताया कि चोर ने मकान से एक पानी की मोटर और अन्य सामान चुरा ले गए।

शर्मा के अनुसार, चोर ने दिनदहाड़े मकान में घुसकर चोरी की और कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर को किसी का डर नहीं है और वह बेफिक्र होकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा है।
📲Get App