🔥 TRENDING રાજકોટ માલીયાસણ ચોકડી TRB નો ત્રાસ રાજ... સાબરકાંઠાના-: દોલતાવાદ ગામે સેવા સેતુ... Vidya Balan Begins Tamil Film with R.... કેરા ગામ ગજોડ પાટિયા પાસે માલધારી સિંધ... Akshay Kumar Confirmed for Hanuman Ans... Asish Visits Salil Debbarman's Residen...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

कुमार कुंदन ने सपा छोड़ कर जदयू का दामन थाम लिया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 29 Sep 2026, 07:58 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

समाजवादी पार्टी के नेता कुमार कुंदन ने अपने समर्थकों के साथ जदयू का दामन थाम लिया

नौबतपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

सपा नेता कुमार कुंदन ने थामा जेडीयू का दामन ।

श्री कुमार कुंदन जो पहले बिहार में समाजवादी पार्टी के लिए काम किया करते थे वे उसमाजवादी पार्टी को छोड़कर अपने दर्जनो समर्थकों के साथ अब जेडीयू ज्वॉइन कर लिए हैं, कुमार कुंदन ने जदयू पार्टी ज्वॉइन करने के दो कारण बताया एक बिहार में समाजवादी की निष्क्रियता तो दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार जी बिहार के प्रति विकासशील विचारधारा को बताया। उन्होंने बताया कि बिहार में समाजवादी पार्टी में लगभग बारह वर्षों तक एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में पार्टी, संगठन और आम आवाम के लिए जितना संभव था कार्य किया। अब फिर से माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के सानिध्य में आम, आवाम, गरीब, गुरबों, अगड़े पिछड़े, दलितों, शोषितों और वंचितों सब के लिए सबों को एक साथ समाज को जोड़ कर काम करेंगे। इस मौके पर जेडीयू पटना ज़िला अध्यक्ष श्री अशोक सिंह की अगुआई में एम.एल.सी. श्री रविन्द्र सिंह ने कुमार कुंदन की को पार्टी ज्वॉइन करवाया। इस मौके पर श्री हीरो यादव पटना जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष भी मौजूद थे साथ हीं साथ कुमार कुंदन जेडीयू ज्वॉइन करने पर बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष माननीय श्री नरेन्द्र नारायण यादव जी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया है। पार्टी ज्वॉइन करने के बाद कुमार कुंदन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से मिल कर गुलदस्ता देकर भेंट दिया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
📲Get App