🔥 ट्रेंडिंग ഈ ആഴ്ച (17-23 Oct) മലയാളം OTT റിലീസുകൾ... संगीतकार अनिरुद्ध रविचंद्र ने 21 नवंबर... दीप्ति शर्मा ने कहा, स्मृति मंडाना की... ग्राम मजीठ से माँ जालौन देवी के लिए नि... तेलंगाना टुडे ने 17 अक्टूबर 2026 को प्... कटक दुर्गा पूजा सुरक्षा के लिए 130 पुल...
17 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कैलादेवी मेले के लिए जयपुर-बयाना एक्सप्रेस अब भरतपुर तक चलेगी

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 17 अक्टू. 2026, 09:24 AM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कैलादेवी मेले के लिए जयपुर-बयाना एक्सप्रेस अब भरतपुर तक चलेगी

26 अक्टूबर तक 16 ट्रिप में ट्रेन का विस्तार, बयाना और भरतपुर के यात्रियों को मिलेगी सुविधा
श्री महावीरजी मेले और शारदीय नवरात्रि के दौरान कैलादेवी मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने जयपुर-बयाना एक्सप्रेस ट्रेन का अस्थायी रूप से भरतपुर तक विस्तार किया है। यह व्यवस्था 11 से 26 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगी। इस अवधि में ट्रेन कुल 16 ट्रिप में भरतपुर तक संचालित होगी। इससे बयाना और भरतपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
कोटा मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन के अनुसार, गाड़ी संख्या 19721 जयपुर-बयाना एक्सप्रेस निर्धारित समय पर बयाना स्टेशन पहुंचेगी। यहां से दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन भरतपुर के लिए रवाना होगी।
दोपहर 1 बजे भरतपुर पहुंचेगी ट्रेन
रेलवे की ओर से निर्धारित समय के अनुसार, ट्रेन दोपहर 12:20 बजे बयाना स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 12:22 बजे भरतपुर के लिए रवाना होगी। ट्रेन दोपहर 1 बजे भरतपुर स्टेशन पहुंचेगी।
वापसी में दोपहर 1:30 बजे भरतपुर से होगी रवाना
वापसी में गाड़ी संख्या 19722 भरतपुर-जयपुर एक्सप्रेस दोपहर 1:30 बजे भरतपुर स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन दोपहर 2:08 बजे बयाना पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद 2:10 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेगी।
श्रद्धालुओं और यात्रियों को मिलेगी राहत
रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से मेले के दौरान आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। यात्री ट्रेन के संचालन और समय की ताजा जानकारी नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त कर सकते हैं।
📲Get App