🔥 TRENDING Tamil Nadu Postal Circle Unveils Phila... Man arrested and house demolished afte... ખેરાલુ સાંઇબાબા મંદિર પાસે *खैरथल में धूमधाम से मनाया छठ महापर्व,... तलवार लेकर घूमते शातिर अपराधी को गिरफ्... West Bengal Christians appeal to CM Ma...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

कलेक्टर ने दिए निर्देश, स्वामित्व योजना, सीएम हेल्पलाइन और अपार आईडी की प्रगति में लाएं तेजी

✍️ Reporter: Rajkumar Kaithwas 🗓 17 Nov 2026, 08:57 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में की विभागवार समीक्षा _जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

खरगोन 16 नवंबर 2026। कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागृह में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं समय-सीमा में लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने के साथ ही आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करें।
बैठक में स्वामित्व योजना के अंतर्गत की जा रही रजिस्ट्रियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद ने निर्देश दिए कि प्रतिदिन 20 से कम रजिस्ट्री करने वाले पटवारियों की सूची तैयार की जाए। संबंधित पटवारियों से कार्य में आ रही समस्याओं की जानकारी लेकर उनका निराकरण किया जाए तथा प्रगति बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएं। इसके बावजूद कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले पटवारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में कलेक्टर श्री प्रसाद ने जनविश्वास शिविरों, सीएम हेल्पलाइन तथा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। इसके लिए प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा कर शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही समय-सीमा के अंतर्गत लंबित शिकायतों पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बैठक में भू-अर्जन के कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि ट्रांसमिशन कार्यों के लिए किए जा रहे भू-अर्जन संबंधी कार्यों में आ रही समस्याओं का संबंधित एसडीएम से समन्वय कर शीघ्र निराकरण कर कार्य प्रारंभ कराए जाएं। ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरों तथा निर्माणाधीन दुकानों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद ने टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण शीघ्र कराने के निर्देश दिए। वहीं जिले के खल बुजुर्ग, बलकवाड़ा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में आगामी सप्ताह तक ओपीडी प्रारंभ कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में छात्रावासों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद ने निर्देश दिए कि छात्रावासों में साफ-सफाई, पेयजल, भोजन व्यवस्था एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। अधिकारी नियमित रूप से छात्रावासों का निरीक्षण करें तथा व्यवस्थाओं में कमी पाए जाने पर तत्काल सुधार सुनिश्चित कराएं।
बैठक में समग्र ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। वहीं अपार आईडी निर्माण की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद ने स्कूलवार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में अपार आईडी निर्माण का प्रतिशत कम है, वहां संबंधित अधिकारियों से कम प्रगति के कारणों की जानकारी लें तथा समस्याओं का निराकरण कराएं। इसके बाद भी कार्य में प्रगति नहीं आने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें तथा नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, जिला पंचायत सीईओ श्री मिलिंद कुमार नागदेवे, संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेंद्र कटारे, डिप्टी कलेक्टर श्री दिनेश सोनरतीया, समस्त एसडीएम सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद रहे। वही अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े रहे।
📲Get App