🔥 TRENDING Former friend allegedly offers Rs 30 l... Young Muslim detainee dies in Indian p... OTT platforms in India shift from excl... शिरोशी ग्रामपंचायतीतील भ्रष्टाचाराविरो... સુરત અને નવસારીના પરિણીત યુગલોના બાળકો... Ektaa R Kapoor Announces ‘The Vvaan 2’...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*खैरथल में धूमधाम से मनाया छठ महापर्व, सूर्य देव को अध्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना*

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 17 Nov 2026, 09:18 AM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*खैरथल में धूमधाम से मनाया छठ महापर्व, सूर्य देव को अध्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना*

खैरथल हीरालाल भूरानी

शहर में पूर्वांचल सेवा समिति के तत्वावधान में वार्ड नंबर 29 स्थित बाबा नगर कॉलोनी में छठ पूजा पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रविवार शाम 5 बजे व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्य अर्पित किया। इसके बाद भजन-कीर्तन एवं जागरण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान नेता टिल्लू भाई रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पर्व शुद्धता, संयम, तपस्या और अटूट आस्था का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं। सोमवार सुबह 4 बजे उषा अध्य तथा 6 बजे प्रसाद वितरण के साथ पर्व का समापन हुआ। इस अवसर पर सत्यम झा, अशोक झा, नरेश, मुकेश, अनिल, बच्चू, लक्ष्मण, महेश, विजय, अजय राज, धर्मेंद्र, सुरेंद्र, राजेंद्र, गुड्डू, गणेश एवं शिवशंकर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
📲Get App