🔥 TRENDING Oil Prices Hit $100 a Barrel, Fueling... India's 10-Year Government Bond Yield... Nagaland Proposes FNTA to Address Kony... लखनऊ में सुहावने मौसम ने दी नागरिकों क... AAP Records 68% Drop in Donations for... India Dispatches Senior MEA Officer to...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कलेक्टर ने पोहरी के छर्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 29 Sep 2026, 10:13 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पण वर्मा आईएएस ने पोहरी जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छर्च का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों के कार्यों की सराहना भी की।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पण वर्मा आईएएस ने आज पोहरी जनपद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छर्च का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

कलेक्टर श्री वर्मा ने अस्पताल के ओपीडी, पीएनसी वार्ड, प्रसूति कक्ष तथा टीकाकरण अनुभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के नियमित पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण, संस्थागत प्रसव की स्थिति और बच्चों के टीकाकरण की अद्यतन जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत नर्स अरुणा पटेल एवं प्रमिला दुबे द्वारा मरीजों के उपचार, उनकी देखभाल तथा स्वास्थ्य केंद्र के बेहतर संचालन के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
📲Get App