🔥 TRENDING नरसिंहपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में... लाइट शी पापा और सान की मोट भोपाल में सम्पन्न नेशनल फिशरीज़ कॉन्क्... बीना में प्रस्तावित अस्पताल स्थल का नि... सिंगस्थ 2028 को देखते हुए उज्जैन में त... बैतूल: पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कांकेर में किराना दुकान पर महिला से छेड़छाड़, 49 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार!

✍️ Reporter: Devendra Kumar Poya 🗓 23 Oct 2026, 06:26 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर में महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि किराना दुकान में सामान खरीदने पहुंचे व्यक्ति ने महिला का हाथ पकड़कर अनुचित बातें कीं।

मामला सिटी कोतवाली कांकेर क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर ग्राम हाटकोगेंरा निवासी 49 वर्षीय मनोज साहू को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में की गई। कांकेर पुलिस ने महिलाओं से संबंधित अपराधों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

कांकेर से देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट, नीड न्यूज़ 24 प्रेस
📲Get App