Local
सिंगस्थ 2028 को देखते हुए उज्जैन में तेजी से चल रहा सीवरेज कार्य, 68 प्रतिशत काम पूर्ण
उज्जैन नगर निगम ने बताया कि अमृत मिशन 2.0 के तहत शहर में 68 प्रतिशत सीवरेज कार्य पूर्ण हो चुके हैं। फेज वन में 317.58 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई जा चुकी है और 8373 घरों में कनेक्शन दिया गया है।
उज्जैन, 23 अक्टूबर। सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर उज्जैन शहर में सीवरेज का कार्य तेजी से चल रहा है। नगर निगम आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृत मिशन 2.0 के तहत स्वीकृत किए गए सीवरेज के कार्यों में शहर में 68 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। फेज वन में कुल 445.17 किलोमीटर में से लगभग 317.58 किलोमीटर सीवरेज नेटवर्क बिछाया जा चुका है। इसके अलावा, 11213 मेनहोल, 105808 हाउस सर्विस चैंबर और 8373 हाउस कनेक्शन पूर्ण कर लिए गए हैं।
राइजिंग मेन लाइन बिछाने का कार्य भी तेजी से जारी है, जिसमें अब तक 2.5 किलोमीटर लाइन बिछाई जा चुकी है। सीवर लाइन की खुदाई के कारण क्षतिग्रस्त हुए 294.79 किलोमीटर आंतरिक सड़कों को पुनर्स्थापित (रेस्टोरेशन) कर दिया गया है। प्रोजेक्ट में कुल 6 ज़ोन शामिल हैं, जिनमें से एक ज़ोन का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि ज़ोन 1, 2, 5 और 6 के कार्य पूर्णता के निकट हैं। डेढ़ सौ किलोमीटर सीवर नेटवर्क को हाउस कनेक्शन सहित कमीशन कर दिया गया है।
परियोजना के अंतर्गत 200 मिलीमीटर से 800 मिमी व्यास की 445 किलोमीटर लाइन बिछाना और 18516 प्रीकास्ट मेनहोल बनाना शामिल है। उपभोक्ताओं को सीवर लाइनों से जोड़ने के लिए हाउस सीवर चैंबर एवं लेटरल्स भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वर्तमान में चकोर पार्क स्थित एक पंपिंग स्टेशन को छोड़कर सभी संरचनात्मक कार्य पूर्ण हो चुके हैं।
नगर निगम के अनुसार, प्रस्तावित कार्यों एवं संपूर्ण सीवरेज प्रणाली का निर्माण कार्य 30 जून 2027 तक पूर्ण होगा। निर्माण कार्य समाप्त होने के बाद, संबंधित ठेकेदार द्वारा 10 वर्षों तक संचालन एवं रखरखाव का कार्य किया जाएगा।