🔥 TRENDING नवव्या पाटोले यांचा तिसरा वाढदिवस उत्स... Ludhiana Traders Protest Mixed Land Us... 15 Punjabi University Faculty Members... Truck topples from Ludhiana flyover, c... Chinmay Pandya warns caste split weake... Sugarcane Prices Surge in Chhattisgarh...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

झाडू लगा रही महिला पर बंदर ने किया हमलाः हैदरगढ़ में घर के बाहर कर रही थी सफाई, घटना CCTV में कैद

✍️ Reporter: सुहैल 🗓 10 Oct 2026, 11:12 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

झाडू लगा रही महिला पर बंदर ने किया हमलाः हैदरगढ़ में घर के बाहर कर रही थी सफाई, घटना CCTV में कैद

बाराबंकी के हैदरगढ़ में घर के बाहर साफ-सफाई करना एक महिला के लिए जानलेवा मुसीबत बन गया। शनिवार सुबह झाड़ू लगा रही 52 वर्षीय महिला पर बंदर ने अचानक हमला कर दिया। बंदर ने महिला को काटने के साथ बुरी तरह नोंच लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद से कस्बे के लोगों में डर का माहौल है।

सुबह झाड़ू लगाते समय किया हमला

जानकारी के मुताबिक, हैदरगढ़ कस्बे के पूरे मितई निवासी निर्मला साहू (52), पत्नी राधेश्याम साहू, शनिवार सुबह करीब 6 बजे अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान अचानक एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। बंदर के काटने और नोंचने से निर्मला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।सीएचसी से लखनऊ किया गया रेफर

महिला की हालत देखकर परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), हैदरगढ़ लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया।

CCTV में कैद हुई घटना, लोगों में दहशत

महिला पर बंदर के हमले की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है कि बंदरों के हमले से घरों के बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग और नगर पंचायत से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
📲Get App