🔥 ट्रेंडिंग जेलर 2 ने उत्तरी भारत में मूल भाषा में... अवेंजर्स: डूम्सडे 17 दिसंबर को जल्दी र... रौहिनी आराने तारा गाथी का आधिकारिक ट्र... पीटीसी इंडिया ने नेतृत्व पुनर्गठन के ब... ब्लूमबर्ग रणनीतिकार चेतावनी: बिटकॉइन क... थ्रिसूर के बेकरी मालिक ने हरीत वाइन ला...
19 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

जैथरा में माँ काली की भव्य शोभायात्रा, अध्यक्ष की माताश्री ने किया पूजन

✍️ रिपोर्टर: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 19 अक्टू. 2026, 12:59 AM 👁 28
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जैथरा में आयोजित माँ काली की शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और नगर पंचायत अध्यक्ष की माताश्री ने परम्परागत पूजन‑अर्चन किया।

आदर्श नगर पंचायत जैथरा में शनिवार को माँ काली जी की भव्य शोभायात्रा बड़े हर्षोल्लास एवं भक्तिमय माहौल में निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ गमा देवी काली मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि‑विधान के साथ पूजन‑अर्चना से हुआ।

इस पावन अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता की परम पूज्य माताश्री ने परम्परागत माँ काली स्वरूपों का पूजन‑अर्चन किया, उनका श्रद्धाभाव एवं धार्मिक आस्था सभी के लिए प्रेरणा बन गया। गाजे‑बाजे, ढोल‑नगाड़े एवं जयकारों के साथ यात्रा काली मंदिर से प्रारम्भ होकर बस्ती रोड, मुख्य बाजार, मैन रोड, बाराद्वारी चौक होते हुए पुनः मंदिर परिसर में समाप्त हुई। मार्ग में भक्तों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

विभिन्न काली की झांकियां दर्शकों का आकर्षण बनीं। प्रशासन ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाया, जबकि नगर पंचायत ने सफाई, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। आयोजन के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी आयोजकों एवं समिति सदस्यों को बधाई दी।

अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि उनकी माताश्री का श्रद्धाभाव, धार्मिक आस्था एवं संस्कारों के प्रति समर्पण उनका गर्व और प्रेरणा है, और माँ काली की कृपा सभी नगरवासियों पर बनी रहे। जय माँ काली! जय माता दी!
📲Get App