🔥 ट्रेंडिंग डैनी बंडाला ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इ... जालंधर के दो स्कूलों पर बम धमकी, हड़कं... लुधियाना में अंबेडकर प्रतिमा का शीशा त... शिक्षिका कादंबरी मिश्रा की बाइक दुर्घट... सीबीआई अदालत ने अलकत्रा घोटाले के ट्रा... राजस्थान हाईकोर्ट ने सरकार को नई लिटिग...
30 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

जैथरा में करवाचौथ की धूम: सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना की

✍️ रिपोर्टर: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 30 अक्टू. 2026, 10:32 AM 👁 18
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जैथरा में आज करवाचौथ के दिन सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की, और शाम को करवाचौथ माता की पूजा-अर्चना के साथ चांद के दीदार के बाद व्रत खोला।

जैथरा (एटा) में आज करवाचौथ के दिन सुहागिनों ने अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के साथ निर्जला व्रत रखकर दिन की शुरुआत की।

सुबह से ही सुहागिन महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने सोलह श्रृंगार कर सजना के लिए निर्जला व्रत रखा और पति की लंबी आयु की कामना की।

शाम को विधि-विधान के साथ करवाचौथ माता की पूजा-अर्चना की गई। रात में चांद निकलते ही सुहागिनों के चेहरे खिल उठे। छलनी से चांद और पति का दीदार कर अर्घ्य दिया तथा पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोला।

जैथरा के बाजारों में भी त्योहार की रौनक छाई रही। मेहंदी, चूड़ी, श्रृंगार और पूजन सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की खासी भीड़ देखने को मिली।

रिपोर्ट: शैलेश गुप्ता महाजन, जिला न्यूज़ रिपोर्टर | NEED24 NEWS जैथरा, एटा
📲Get App