🔥 TRENDING IAS officer and doctor Mandeep K Bhand... Government extends AFSPA in Arunachal... J&K Government Orders Departmental Inq... Mandeep Bhandari, Principal Secretary... Jammu & Kashmir Government Publishes O... શેડુભાર ગામે ખેતરમાં મહિલાને સર્પદંશ,...
26 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

जैथरा में भव्य गणेश विसर्जन: श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 25 Sep 2026, 11:19 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जैथरा में गणेश विसर्जन यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने नाचते-झूमते हुए गणपति बप्पा को गंगा तट पर भावुक विदाई दी।

जैथरा में गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित भव्य गणेश विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। भक्त नाचते-गाते और झूमते हुए गणपति बप्पा की मूर्तियों को विसर्जन के लिए ले गए। इस दौरान 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे गूंजते रहे।

श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से गणपति बप्पा को विदाई दी। गंगा तट पर पहुंचकर भक्तों ने नम आँखों से अपने प्यारे गणपति को अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ विसर्जित किया। इस अवसर पर भक्तों ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विसर्जन यात्रा का दृश्य अत्यंत मनमोहक था, जिसमें हर कोई" गणपति बप्पा के प्रति अपनी श्रद्धा और प्रेम व्यक्त कर रहा था। यह आयोजन जैथरा में धार्मिक उत्साह और सामुदायिक एकता का प्रतीक बना। और काफी संख्या में भक्त लोग शामिल रहे इनमें से प्रमुख विवेक गुप्ता (अध्यक्ष), अनुपम गुप्ता, सोबिल गुप्ता, संजय गुप्ता,मनोज गुप्ता, शैलेश गुप्ता( न्यूज़ रिपोर्टर), राकेश गुप्ता (ब्रज धाम),आशु गुप्ता, प्रेमपाल गुप्ता, शिवम गुप्ता, अनिल गुप्ता, अभिमन्यु गुप्ता, शालू गुप्ता,सेलू किराना स्टोर, राहुल गुप्ता(अजय किराना स्टोर)और काफी संख्या में गणेश भक्त सम्मिलित रहे!
📲Get App