🔥 TRENDING જામનગરમાં દારૂ ઝડપાયો: સિદ્ધનાથ વિસ્તા... સુરત મહાનગરપાલિકા દ્વારા રિંગ રોડની મર... ભુજના ભીડ નાકા પાસે એક નસાની હાલતમાં ય... वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेश्वर वात्स्यायन क... हजारीबाग में दुर्गा पूजा की सुरक्षा व्... हुस्न, लिव-इन और ब्लैकमेलिंग... मॉडल प...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

जोरदाग में 10 दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव का आयोजन

✍️ Reporter: Md Kaif 🗓 12 Oct 2026, 09:38 PM 👁 22
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

केरेडारी प्रखंड के जोरदाग गांव में शारदीय नवरात्र पर 10 दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों का सजीव मंचन हो रहा है।

केरेडारी: प्रखंड के ग्राम जोरदाग में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर 10 दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य आयोजन जारी है। महोत्सव में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से पधारे कलाकारों द्वारा प्रतिदिन रात्रि में रामायण के विभिन्न धार्मिक और मनमोहक प्रसंगों का सजीव मंचन किया जा रहा है।

​इस दौरान भगवान श्रीराम का जन्म, राजा दशरथ का पुत्रेष्टि यज्ञ, ऋषि-मुनियों का आगमन, ताड़का वध, धनुष यज्ञ, रावण-बाणासुर संवाद तथा माता सीता व श्रीराम के विवाह जैसे मुख्य प्रसंगों का प्रदर्शन होगा। इस धार्मिक आयोजन से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। श्रीरामलीला का आनंद उठाने के लिए ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, मर्यादा और धर्म का संदेश पहुंचाना है।

​रिपोर्टर: Md Kaif
📲Get App