🔥 TRENDING સુરતના પલસાણા તાલુકામાં પીએમ કિસાન સન્... રાણીપ પોલીસ સ્ટેશનમાં જુગારધામ તોડ્યો,... ઇકો અને એક્ટિવા ગાડીઓનો ભયંકર અથડામણ:... Tamil Nadu Grants Five-Year Age Relaxa... Madhya Pradesh to Mark Foundation Day... ED Conducts Searches in Bengaluru and...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

जौनपुर के 6.86 लाख किसानों के खाते में पहुंची किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 30 Oct 2026, 08:49 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दो-दो हजार रुपये की धनराशि से किसानों को मिली राहत, अब तक जिले के लाभार्थियों को 3142 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

जौनपुर।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त शुक्रवार को जारी होने के साथ ही जिले के 6 लाख 86 हजार 146 किसानों के बैंक खातों में दो-दो हजार रुपये पहुंच गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से योजना की किस्त जारी की। धनराशि खाते में पहुंचने का संदेश मिलते ही किसानों के चेहरे खिल उठे।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में 'पीएम किसान उत्सव दिवस' का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह की उपस्थिति में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। अधिकारियों और किसानों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिले के 6,86,146 किसानों के खातों में कुल करीब 123 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 9,55,807 लाभार्थियों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत 3,142.06 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को निःशुल्क मसूर के मिनीकिट बीज भी वितरित किए। कलेक्ट्रेट सभागार के अलावा कृषि विज्ञान केंद्र और जिले के सभी विकासखंडों में भी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जहां किसानों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
कार्यक्रम का संचालन आत्मा प्रभारी डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किया। इस मौके पर उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम संदीप कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय कमलजीत सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार, कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेंद्र प्रताप सोनकर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
📲Get App