स्थानीय
जनकपुरी महोत्सव-2026 को लेकर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
डीसीपी यातायात रवीन्द्र कुमार ने सिकंदरा क्षेत्र में किया स्थलीय निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
आगरा, उत्तर प्रदेश। जनकपुरी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने थाना सिकंदरा क्षेत्र में स्थापित जनकपुरी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए कमिश्नरेट आगरा पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
इसके साथ ही यातायात के सुचारु संचालन के लिए निर्धारित मार्गों पर आवश्यक डायवर्जन एवं अन्य व्यवस्थाएं लागू की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो और महोत्सव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। कमिश्नरेट आगरा पुलिस द्वारा महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।