🔥 TRENDING पानी भरती सड़क पर दो कार चालकों की मौत Fire breaks out on water‑tank scaffold... Disaster Survivors Speak at Humanitari... Bihar CM Samrat Choudhary Marks First... India-UK Scotch Whisky Tariff Row Esca... Foreign detainee escapes from Bhopal's...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जनगणना 2027 तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने की सुपरवाइजर की समीक्षा बैठक स्वगड़ना पर दिया जोर

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 21 Nov 2026, 09:20 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जनगणना 2027 तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने की सुपरवाइजर की समीक्षा बैठक स्वगणना पर दिया जोर

शाहाबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

शाहबाद (रामपुर)। आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज शाहाबाद (ग्रामीण) के अंतर्गत द्वितीय चरण के तहत सभी जनगणना सुपरवाइजरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में जनगणना कार्य की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने सभी सुपरवाइजरों के कार्यों की उनके आवंटित क्षेत्र के अनुसार (क्षेत्रवार) गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना प्रक्रिया को सुगम और त्वरित बनाने के लिए आमजन को जागरूक कर अधिक से अधिक 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) कराना सुनिश्चित किया जाए। इस महत्वपूर्ण बैठक में चार्ज लिपिक विनेश कुमार तथा राजस्व निरीक्षक संजीव कंबोज भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
📲Get App