🔥 TRENDING Mayapuri.com update (20 Nov 2026) list... Malavika Mohanan Presents Pocket Novel... MAMA Awards 2026 Announces Complete Wi... जहराबाद में डीएम ने नशा मुक्त भारत अभि... Bollywood Rolls Out Grand Mythology Fi... Tariq Says Marvel’s ‘Blade’ Reminds Hi...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

श्री श्याम जन्मोत्सव का निमंत्रण लेकर शाहबाद पहुंचे आयेनदर सिंह चौहान पुलिस क्षेत्र अधिकारी सीओ शाहाबाद देवकीनंदन का किया सम्मान

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 21 Nov 2026, 09:11 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

श्री श्याम जन्मोत्सव में आने का दिया निमंत्रण

श्री श्याम जन्मोत्सव का निमंत्रण लेकर शाहबाद पहुंचे आयेनदर सिंह चौहान पुलिस क्षेत्र अधिकारी सीओ शाहाबाद देवकीनंदन का किया सम्मान


शाहबाद (रामपुर)। मनोना धाम में 20 नवंबर को आयोजित होने वाले भव्य श्री श्याम जन्मोत्सव का निमंत्रण देने के लिए मनोना धाम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष आर्येंद्र सिंह चौहान अपने सहयोगियों के साथ शाहबाद पहुंचे। इस संबंध में जानकारी देते हुए मनोना धाम के रामपुर मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता ने बताया कि कमेटी के पदाधिकारियों ने शाहबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) देवकीनंदन से भेंट कर उन्हें सपरिवार जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमंत्रण पत्र सौंपा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के मेरठ-बरेली परिक्षेत्र के सचिव जी.के. पाठक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समिति की ओर से क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि आर्येंद्र सिंह चौहान बरेली जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष के पद पर भी दायित्व निभा रहे हैं। भेंट के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और अधिकारियों के बीच धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता तथा जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
📲Get App