जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा:
जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: घर लौट रहे 60 वर्षीय तुफैल अहमद की मौत
जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के सिमुलडांगा में गुरुवार शाम हुए सड़क हादसे में 60 वर्षीय तुफैल अहमद की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, मानगो के शंकोसाई स्थित हयातनगर निवासी तुफैल अहमद सिमुलडांगा स्थित अपने गैराज से स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक शोरूम के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तुफैल अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर एमजीएम थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
बताया गया है कि तुफैल अहमद के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस फिलहाल अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है।
लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।