🔥 TRENDING Filipino Films Compete for Oscar 2027... Allu Arjun to Portray Triple Role in A... Silver price in Tamil Nadu on 30 Augus... Tamil Nadu to launch AI and Machine Le... Tamil Nadu CM M.K. Stalin’s Security D... Silver rate for 1 kg released for Madh...
30 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती स्थित कैरेज कॉलोनी में एक युवक पर कथित तौर पर चापड़ और पत्थर से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

✍️ Reporter: ZAFEER UDDIN 🗓 30 Aug 2026, 08:56 AM 👁 11
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बर्मामाइंस में युवक पर जानलेवा हमला, चापड़-पत्थर से वार का आरोप

जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती स्थित कैरेज कॉलोनी में एक युवक पर कथित तौर पर चापड़ और पत्थर से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में राजा मजूमदार गंभीर रूप से घायल हो गए।

राजा की पत्नी के अनुसार, बाबू और ऋतिक समेत करीब पांच-छह लोगों ने मिलकर राजा पर हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने सिर, गले, हाथ, सीने और पेट पर कई बार वार किए। सिर पर ईंट से हमला किए जाने की बात भी सामने आई है।

गंभीर रूप से घायल राजा को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और हमले की वास्तविक वजह स्पष्ट करने में जुटी है। फिलहाल आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
📲Get App