🔥 ट्रेंडिंग आंध्र प्रदेश‑छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादी... जगराओं, लुधियाना में इलेक्ट्रॉनिक दुका... राजा वड़िंग ने लुधियाना में ‘इंसाफ मार... बिहार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर... एथलीट को आईजीआई टर्मिनल‑3 में बिना वीज... उज्जैन के पुजारी ने साधु बनते पहले मेड...
19 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

जिलाधिकारी समीर ने स्वयं भरा फार्म-8, मतदाता सूची में नाम स्थानांतरण के लिए किया आवेदन

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 19 नव. 2026, 01:09 PM 👁 29
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शुद्ध मतदाता सूची, सशक्त लोकतंत्र

उरई (जालौन)। मतदाता सूची की शुद्धता एवं अद्यतनता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निर्वाचन विभाग की ओर से महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में जालौन के जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी समीर ने लखनऊ से जनपद जालौन में अपना मतदाता पंजीकरण स्थानांतरित कराने के लिए स्वयं फार्म-8 भरकर आवेदन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद में सामान्य रूप से निवास कर रहे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पात्र नागरिकों से अपील की कि वे भी नियमानुसार अपना मतदाता पंजीकरण वर्तमान निवास क्षेत्र में स्थानांतरित कराएं। उन्होंने इस पहल के माध्यम से मतदाता सूची को त्रुटिरहित, शुद्ध एवं अद्यतन बनाए रखने में सहभागिता निभाने का संदेश दिया। निर्वाचन प्रक्रिया में प्रत्येक पात्र नागरिक का सही पते पर पंजीकरण होना आवश्यक है, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में उसकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
📲Get App