🔥 TRENDING Maoist Explosives Cache Discovered on... Fire engulfs electronic store in Jagro... Raja Vading Launches ‘Insaf March’ Cam... बिहार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर... Athlete Arrested for Attempted Forced... Ujjain Priest Urges Mandatory Medical...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने के लिए जालौन में विशेष अभियान, ग्राम सभाओं और वार्ड समितियों की बैठकों में पढ़कर सुनाई गई निर्वाचक नामावलियां

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 19 Nov 2026, 01:19 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बीएलओ और पंचायत सचिवों ने ग्रामीणों को किया जागरूक, मतदाता सूची में नाम जांचने और त्रुटियों में सुधार कराने की अपील

उरई (जालौन)। जनपद में शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 18 नवम्बर 2026 को जनपद की विभिन्न ग्राम सभाओं एवं वार्ड समितियों की बैठकों में आलेख्य निर्वाचक नामावलियों को पढ़कर सुनाया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के पत्र संख्या-1652/सीईओ-4-72/4-2026, दिनांक 14 नवम्बर 2026 तथा जिला निर्वाचन अधिकारी, जालौन के पत्रांक-1146/29-डीईओ-2026, दिनांक 15 नवम्बर 2026 के अनुपालन में यह अभियान चलाया गया। अभियान में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं ग्राम पंचायत सचिवों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस दौरान ग्राम प्रधानों, वार्ड सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता में मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम, त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों तथा अन्य विसंगतियों की पहचान की गई। साथ ही आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई के लिए लोगों को जागरूक किया गया। अभियान के माध्यम से नागरिकों को अपने और परिवार के सभी सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांचने के लिए प्रेरित किया गया। जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में दर्ज नहीं है, उन्हें फार्म-6, नाम हटाने के लिए फार्म-7 तथा नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन या स्थानांतरण के लिए फार्म-8 के माध्यम से आवेदन करने की जानकारी दी गई। प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और किसी भी प्रकार की त्रुटि या विसंगति पाए जाने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुधार के लिए आवेदन करें।
शुद्ध मतदाता सूची, सशक्त लोकतंत्र के संकल्प के साथ प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में सुनिश्चित करना और पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है।
📲Get App