🔥 TRENDING मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर... મોડાસા ટાઉન પોલીસ દ્વારા હિતેશભાઇ (હિમ... ਫੰਕਸ਼ਨ ਤੋਂ ਪਰਤਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਵਾਪਰਿਆ ਭਿਆਨ... Junior National Badminton Championship... BJP Calls on State to Start Talks with... Government Raises Dearness Allowance b...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जालोर में मतगणना की तैयारी: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थल का निरीक्षण किया

✍️ Reporter: Kamlesh 🗓 19 Nov 2026, 06:22 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जालोर के वीर वीरमदेव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 20 नवंबर को होने वाली मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गांवड़े और ज़िला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया ने किया।

जालोर, 19 नवंबर – जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गांवड़े तथा ज़िला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया ने गुरुवार को वीर वीरमदेव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 20 नवंबर (शुक्रवार) को होने वाली मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न मतगणना कक्षों का अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रत्येक कक्ष में पर्याप्त प्रकाश एवं सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, मतगणना के दिन कार्मिकों, प्रत्याशियों एवं उनके एजेंट्स के प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था करने को कहा।

उन्होंने मतगणना स्थल पर पेयजल, विद्युत आपूर्ति, पर्यवेक्षक कक्ष, मीडिया सेंटर, निर्वाचन कक्ष, कैंटीन, पार्किंग तथा बैरिकेडिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह चांदावत, ज़िला परिषद सीईओ नंदकिशोर राजोरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा, पुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
📲Get App