🔥 TRENDING कटनी के अनुज श्रीवात्री बने मध्यप्रदेश... Indian influencer Arshdeep proposes to... Aadhaar Seva Kendra Opens in Dhubri, A... भाऊबीजेनिमित्त भव्य सांस्कृतिक लोकप्रब... Assam Men Nabbed Carrying Yaba Tablets... Nagaon District Releases 2027 Draft El...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जालोर में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अभद्र बयान पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया

✍️ Reporter: Kamlesh 🗓 12 Nov 2026, 04:28 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नगर कांग्रेस कमेटी ने जालोर के कलेक्ट्रेट के सामने 11 नवम्बर 2026 को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अशोक गहलोत के खिलाफ बयानबाजी के विरोध में पुतला दहन कर आक्रोश जताया।

जालोर के जिला कलेक्ट्रेट के सामने 11 नवम्बर 2026 को सुबह 11:00 बजे नगर कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के खिलाफ की गई अभद्र एवं निम्नस्तरीय बयानबाजी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध एवं आक्रोश व्यक्त किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने एकत्रित होकर नारेबाजी की, यह कहते हुए कि संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति को अपनी भाषा और मर्यादा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अशोक गहलोत प्रदेश के वरिष्ठ नेता हैं और उनके प्रति ऐसी भाषा लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है।

जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुंपावत ने बताया कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, परंतु सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा एवं शिष्टाचार बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने माँग की कि मुख्यमंत्री को अपनी बयानबाजी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सैय्यद मुमताज अली, सभापति बंशीलाल माली, जिला संगठन महासचिव वीरेंद्र जोशी, जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुंपावत, रमेश सोलंकी, लक्ष्मण सिंह सांखला, बसंत सुथार, पार्षद नरेश राणा, मंगलाराम माली, नेनु देवी, अशोक मेघवाल, पार्षद प्रत्याशी पुखराज माली, बालू सिंह राजपुरोहित, अशोक परिहार, देवाराम सांखला, शहजाद खान, ओमप्रकाश चौधरी, वाहिद मेहर, सुरेश सोलंकी, टीकम माली, सुरेश रामावत, अचलाराम मेघवाल, इरफान खान सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थिति रहे।
📲Get App