Crime
जोकीहाट पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, बरामद कीं दो चोरी की बाइक व एक टेम्पो
जोकीहाट थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के दौरान अंतरजिला वाहन चोर गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक सीएनजी टेम्पो बरामद किए हैं।
जोकीहाट थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान अंतरजिला वाहन चोर गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बागमारा गांव निवासी मो. इश्तियाक, पिता रजाबुल को गिरफ्तार करते हुए उसके घर से चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक सीएनजी टेम्पो बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 21 नवंबर की रात प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। बरामद वाहनों में स्प्लेंडर बाइक (BR37AG3988), टीवीएस अपाची (BR39AR8408) और सीएनजी टेम्पो (BR19PS489) शामिल हैं।
जांच में स्प्लेंडर बाइक की चोरी के संबंध में किशनगंज थाना में कांड संख्या 809/26 तथा अपाची बाइक की चोरी के मामले में कटिहार जिले के कदवा थाना में कांड संख्या 383/24 दर्ज होने की पुष्टि हुई। आरोपी ने वाहनों के वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए।
पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। इस छापेमारी अभियान में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।