🔥 ट्रेंडिंग सिडहु मोस Wala के माता-पिता ने सग संगी... भारतीय फिल्म ने 25 मिनट की एक ही शॉट म... बिग बॉस तेलुगु 10: कौन है डबल एलिमिनेश... केरल करुण्य KR-776 लॉटरी ड्रॉ में 1 कर... दिल्ली में धुंधला धुआँ आज भी बना रहेगा... FAA संचार विफलता के कारण यूएस उड़ानें...
14 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

✍️ रिपोर्टर: Ajay Kumar Giri 🗓 14 नव. 2026, 11:22 AM 👁 24
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
**चांदा, सुलतानपुर।** प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रसूलाबाद निवासी विमल सिंह (22) पुत्र रंजन सिंह ने शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे शाम करीब चार बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा लेकर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, विमल ने किसी दुकान से अनाज में रखने वाली जहरीली दवा खरीदकर खा ली थी। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सौरभ सोनकर ने युवक की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विषाक्त पदार्थ खाने के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।
📲Get App