🔥 TRENDING રામોલમાં પોલીસની મોટી કાર્યવાહી: 16.13... NEED24 NEWS लुधियाना में दहेज की मांग... मंडी पहुंचे कलेक्टर, सचिव नहीं बता पाए... जयनगर नवाह संकीर्तन की पहली संध्या में... Run for Unity in Jaipur on Patel’s bir... અમરેલીમાં અચાનક માવઠા કારણે ખેડુતોમાં...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

इंदौर में अवैध खनन पर पोकलेन मशीन और डम्पर जप्त, कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 31 Oct 2026, 07:52 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

इंदौर जिले में कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में अवैध खनन पर पोकलेन मशीन और डम्पर जप्त किए गए।

इंदौर जिले में आज अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में एक पोकलेन मशीन तथा एक डम्पर को जप्त किया गया।

खनिज अधिकारी श्री जयदीप नामदेव ने बताया कि आज ग्राम बरोली में अवैध खनन की सूचना मिलने पर जांच कराई गई। जांच में पोकलेन मशीन डम्पर में मुरम भरते हुए पायी गई।

पोकलेन मशीन हुंडई कंपनी की बिना नंबर वाली, मालिक बलजीत सिंह भाटिया के नाम से बताई गई और चालक लालसिंह काशीराम से जप्त की गई।

साथ ही एक डम्पर एमपी 09 HH 4529, मुरम भरते हुए, चालक आकाश सोलंकी, पिता मानसिंह सोलंकी से जप्त किया गया। इन वाहनों को पुलिस चौकी धरमपुरी जिला इंदौर की अभिरक्षा में रखा गया है।

अवैध खनिज मुरम उत्खनन का प्रकरण दर्ज कर जाँच में लिया गया है।
📲Get App