🔥 TRENDING Cold Wave Sweeps Himachal Pradesh as S... Himachal Pradesh Postal Circle to Rati... Abhinandan Lodha unveils luxury villas... देवरिया में त्योहारों की सुरक्षा को ले... सरकारी खलिहान की जमीन पर फसल कटने से प... સુરતમાં 'મારી સોસાયટી મારી નવરાત્રી' થ...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

इंदौर जिले में स्वामित्व योजना के तहत भू-स्वामियों को मिली रजिस्ट्री, कलेक्टर ने चार हितग्राहियों को सौंपा दस्तावेज

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 16 Oct 2026, 10:32 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप इंदौर जिले में स्वामित्व योजना के तहत भू-स्वामियों को उनकी भूमि की रजिस्ट्री वितरित की जा रही है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने बनेड़िया शिविर में चार हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के तहत भूमि की रजिस्ट्री प्रदान की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप इंदौर जिले में स्वामित्व योजना के अंतर्गत चयनित हितग्राहियों को उनकी भूमि की रजिस्ट्री बनाकर वितरित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिले में वर्तमान में 2 हजार 148 भू-स्वामियों की रजिस्ट्री तैयार करने की प्रक्रिया प्रगति पर है। इनमें से अब तक 167 भू-स्वामियों की रजिस्ट्री तैयार हो चुकी हैं और उनके वितरण का कार्य भी शुरू हो गया है।

स्वामित्व योजना के माध्यम से हितग्राहियों को उनकी भूमि के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज उपलब्ध होने से लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। भूमि के वैधानिक दस्तावेज मिलने से भू-स्वामियों को अपने अधिकारों की सुरक्षा के साथ ही विभिन्न आवश्यक कार्यों में भी सुविधा प्राप्त होगी। योजना से लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है।

इसी क्रम में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने आज देपालपुर क्षेत्र के बनेड़िया में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में चार हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के तहत भूमि की रजिस्ट्री प्रदान की। कलेक्टर श्री वर्मा ने ग्राम अटाहेड़ा निवासी श्री मनोहर पिता सुखराम, ग्राम चांदेर निवासी श्री हेम सिंह चौहान, ग्राम सालमपुरा निवासी श्री प्रकाश पिता हिंदू सिंह तथा ग्राम चटवाड़ा निवासी श्री राधेश्याम पिता शंकर लाल को रजिस्ट्री के दस्तावेज सौंपे।

जिले में स्वामित्व योजना के अंतर्गत रजिस्ट्री तैयार करने और उनके वितरण की प्रक्रिया निरंतर जारी है। इससे पात्र भू-स्वामियों को उनकी भूमि के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने तथा उन्हें भूमि से जुड़े अधिकारों के प्रति अधिक सुरक्षित और आश्वस्त बनाने में मदद मिलेगी।
📲Get App