National
Headlines
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की महानवमी और विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. इस मौके पर लिखी चिट्ठी में उन्होंने कहा कि 'अन्यायी और अधर्मी कितने भी शक्तिशाली क्यों न हों, आखिर में जीत सत्य और धर्म की ही होती है'. उन्होंने मां दुर्गा के पराक्रम और प्रभु श्रीराम के जीवन का जिक्र करते हुए अन्याय का विरोध करने, नारी सम्मान करने और अपने कर्तव्य निभाने का संदेश दिया.