स्थानीय
हादसे को न्योता देता खंडहर में तब्दील पुराना पटवार भवन

कचरा घर और शराबियों का अड्डा बना भवन, स्कूली बच्चों व ग्रामीणों पर मंडरा रहा खतरा
बिड़ला (सरवाड़), जिला अजमेर।
ग्राम बिड़ला में वर्षों पुराना पटवार भवन क्षतिग्रस्त होकर खंडहर में तब्दील हो चुका है, लेकिन अब तक तहसील एवं जिला प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं गया है। भवन की जर्जर हालत के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
पटवारी के गांव में आने पर बैठने के लिए कोई निर्धारित स्थान नहीं होने से किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्हें अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
इस जर्जर भवन के पास ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित है, जहां प्रतिदिन छात्र-छात्राओं का आवागमन रहता है। भवन के कभी भी ढहने की आशंका से स्कूली बच्चों एवं ग्रामीण राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।
वहीं, देखरेख के अभाव में लोगों ने इस भवन को कचरा घर बना दिया है। गंदगी और दुर्गंध से आसपास रहने वाले लोगों एवं स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा भवन असामाजिक तत्वों और शराबियों का अड्डा भी बनता जा रहा है।
ग्रामीणों ने तहसील एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि जर्जर पटवार भवन की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द नया पटवार भवन बनवाया जाए, ताकि किसानों को सुविधा मिलने के साथ ही स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को संभावित हादसे से बचाया जा सके।