🔥 TRENDING शेखपुरा: लापता महिला का पेड़ से लटका म... शायर नासिर गोपालपुरी 'शजर' की ग़ज़लों से... સાબરકાંઠા-અરવલ્લીના સાંસદ શોભનાબેન બાર... પંડેસરામાં નવરાત્રી પહેલાં માતાજીનું ભ... Drought Review in Sambhajinagar હિંમતનગરના સહકારી જીન વિસ્તારમાં પેટ્ર...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

हत्या के प्रयास व रंगदारी मांगने के फरार आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Ankit Parihar 🗓 02 Oct 2026, 09:08 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास और रंगदारी मांगने के दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गैर इरादतन हत्या के प्रयास और रंगदारी मांगने के दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर एसडीओपी पी.सी. यादव के नेतृत्व में उन्नाव थाना प्रभारी अंशुल की टीम ने यह कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संजय तिवारी को उस समय गिरफ्तार किया जब वह कल वारदात करने की नीयत से अवैध हथियार लेकर गाड़ी में बैठा था। जांच में यह भी पता चला कि संजय तिवारी हत्या के प्रयास के एक मामले में भी फरार चल रहा था।

वहीं, रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे आरोपी राहुल गुर्जर निगारा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों मामलों में फरार अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
📲Get App