🔥 ट्रेंडिंग वेटरन अभिनेता नाना पाटेकर को पुणे फार्... अर्जुन सरजा की बेटी अंजना की इस्लाया स... परफ़्यूम डिस्कवरी सेट से आसान बनें नया... बॉलीवुड सितारों ने भारतीय ज्वेलरी में... ‘हनुमान अंश’ टीम ने तेलुगु दर्शकों को... Q3 2026 में भारतीय बॉक्स ऑफिस ने तोड़े...
09 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शिक्षा

हनुमानगढ़ में स्काउट-गाइड ने जलवायु परिवर्तन पर पोस्टर बनाए, नशे से दूर रहने का लिया संकल्प

✍️ रिपोर्टर: Yash karyani 🗓 09 अक्टू. 2026, 12:40 AM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हनुमानगढ़ में राजस्थान राज्य भारत स्काउट-गाइड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रकृति अध्ययन शिविर का शुभारंभ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने जलवायु परिवर्तन पर पोस्टर बनाए और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।

राजस्थान राज्य भारत स्काउट-गाइड जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ के तत्वावधान में पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रकृति अध्ययन शिविर का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। यह शिविर 10 अक्टूबर तक स्काउट-गाइड जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ में आयोजित किया जाएगा।

शिविर के प्रथम दिन प्रातःकाल पर्यावरण आधारित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मानव की प्रतिदिन की जीवनशैली का जलवायु पर पड़ने वाले प्रभाव विषय पर स्काउट-गाइड के प्रतिभागियों ने आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टर तैयार किए। इस शिविर में जिले के विभिन्न विद्यालयों से कुल 65 स्काउट-गाइड हिस्सा ले रहे हैं।

शिविरार्थियों ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में संचालित मनस्वी अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर कर नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। साथ ही, उन्होंने स्वस्थ, सुरक्षित एवं समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान देने की प्रतिबद्धता भी जताई।

सीओ स्काउट भारतभूषण ने बताया कि शिविर के तीनों दिनों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। शिविरार्थियों की दिनचर्या सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक रहेगी। शिविर में विभिन्न गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
📲Get App