🔥 ट्रेंडिंग राष्ट्रीय क्रिकेट में हनुमानगढ़ की बेट... जालौर में माजीसा मंदिर के वार्षिक मेला... ਪਾਤੜਾਂ-ਸਮਾਣਾ ਰੋਡ 'ਤੇ ਵਾਪਰਿਆ ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ... गुजरात ने निजी वाहनों के लिए टोल प्लाज... सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के बाइक टैक्स... అదిలాబాద్ ప్రజావాణిలో ఓ వ్యక్తి ఆత్మహత...
23 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

हनुमानगढ़ की बेटी पलक का राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन

✍️ रिपोर्टर: Yash karyani 🗓 23 नव. 2026, 01:51 PM 👁 29
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हनुमानगढ़ की बेटी पलक का राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन

गोवा में होने वाली प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग में राजस्थान का करेंगी प्रतिनिधित्व

हनुमानगढ़। जिले की प्रतिभाशाली बेटी पलक ने शूटिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। पलक का गोवा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। वह अंडर-17 वर्ग में राजस्थान की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

पलक राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत कृपाला राम की सुपुत्री हैं। कृपाला राम वर्तमान में गोलूवाला थाने में तैनात हैं। पलक ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

पलक के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर परिवारजनों, पुलिस विभाग और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है।

पलक की सफलता से अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। जिलेवासियों ने पलक को बधाई देते हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने और सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दी हैं।
रिपोर्ट जेठानंद कारयानी हनुमानगढ़
📲Get App