🔥 TRENDING Speeding Vehicle Kills Army Jawan and... Alice Huang Linked to Chinese Spy Agen... Ward Boy Molests ICU Patient in Madhya... NIA Interrogates Trinamool MLA Sabina... किसान तुहर टोकन ऐप से धान विक्रय में म... Ashok Leyland Eyes Reviving Singur Aft...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बहादुरपुर पुल पर कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां तेज, सजने लगा मेला स्थल

✍️ Reporter: Amar Kant 🗓 23 Nov 2026, 01:30 PM 👁 19
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के बहादुरपुर पुल पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले के आयोजन को लेकर मेला स्थल पर साफ-सफाई और दुकानों व झूलों को लगाने का काम किया जा रहा है। धीरे-धीरे मेला स्थल पर रौनक दिखाई देने लगी है।
मेले को लेकर स्थानीय लोगों और दुकानदारों में उत्साह देखने को मिल रहा है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयारियां की जा रही हैं। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
📲Get App