🔥 TRENDING ਦਿਲਜੀਤ ਦੇ ਦਿੱਲੀ ਸ਼ੋਅ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਈ ਵੱਡੀ... Man Scales Mobile Tower at Midnight in... Rajasthan Woman Who Skipped 9‑to‑5 Job... "ਮੈਂ ਭੀਖ ਨਹੀਂ ਮੰਗ ਰਹੀ..!" ਆਰਥਿਕ ਤੰਗੀ ਦ... Daytime Heat Persists in Jaipur with D... Firing at Durga Puja Fair in Nima, Bih...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

हनुमानगढ़ जंक्शन में 26 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 22 Oct 2026, 02:10 PM 👁 38
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हनुमानगढ़ जंक्शन की वाल्मीकि मंदिर धर्मशाला कमेटी ने 26 अक्टूबर 2026 को भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर सुबह 10:15 बजे पुराने मंदिर से शोभायात्रा निकालने की घोषणा की है।

हनुमानगढ़ जंक्शन में भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। वाल्मीकि मंदिर धर्मशाला कमेटी के प्रवक्ता मुन्ना अठवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दिवस सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 10:15 बजे वाल्मीकि पुराना मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वाल्मीकि धर्मशाला तक पहुंचेगी।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए समस्त समाज के लोगों से अपील की गई है कि वे शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। यह आयोजन समस्त वाल्मीकि समाज एवं हनुमानगढ़ जंक्शन की वाल्मीकि मंदिर धर्मशाला कमेटी द्वारा किया जा रहा है।

कमेटी के प्रधान विनोद अठवाल और प्रवक्ता मुन्ना अठवाल ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी है। कार्यक्रम का स्थान वाल्मीकि मंदिर धर्मशाला, जो जाट भवन के नजदीक स्थित है, निर्धारित किया गया है।
📲Get App