हमारी चिंता कौन करे भूखे नंदी ने चारा समझ कर निवाला लिया, धमाके से फटा जबड़ा
Watch on:
📘 Facebook
हमारी चिंता कौन करे भूखे नंदी ने सारा समझ निवाला लिया, धमाके से फटा जबड़ा
*हमारी चिंता कौन करे...?* *भूखे नंदी ने चारा समझ निवाला लिया, धमाके से जबड़ा फटा*
*लूणावा में एक साल में चौथी घटना, ग्रामीणों में भारी आक्रोश*
ब्यूरो रिपोर्ट आबूरोड से संवादाता चन्दन सिंह राव यह जानकारी नाथू सिंह दलावत द्वारा मिली
बाली के लूणावा क्षेत्र में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे लूणावा से डेढ़ किलोमीटर दूर नाथजी बेरे के पास एक भूखे नंदी ने चारे की तलाश में खेत में रखा निवाला मुंह में लिया। निवाला चबाते ही जोरदार धमाका हुआ और नंदी का जबड़ा बुरी तरह फट गया।
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। नंदी दर्द से तड़प रहा था, मुंह से खून बह रहा था। ग्रामीणों ने तुरंत जीव दया ग्रुप को सूचना दी।
सूचना मिलते ही जीव दया ग्रुप के सदस्य *भरत भटनागर* मौके पर पहुंचे और ग्रुप की एंबुलेंस से घायल नंदी को उपचार के लिए भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार नंदी का जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है और उसका उपचार लंबे समय तक चलेगा।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खेत में शिकार के लिए पोटाश से भरा विस्फोटक रखा गया था। जिसे नंदी ने घास समझकर मुंह में ले लिया।
*एक साल में चौथी घटना -*
ग्रामीणों के अनुसार यह कोई पहली घटना नहीं है। एक साल के भीतर क्षेत्र में यह चौथी घटना है।
*1. 22 फरवरी -* पहली घटना
*2. 16 सितम्बर -* दूसरी घटना
*3. 24 सितम्बर -* तीसरी घटना
*4. 24 नवंबर -* नाथजी बेरे के पास नंदी का जबड़ा फटा
लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि फसल बचाने या जंगली जानवरों के शिकार की आड़ में कुछ लोग खेतों में विस्फोटक रख रहे हैं। जिसकी चपेट में गायें, नंदी और अन्य बेजुबान मवेशी आ रहे हैं।
*सरपंच ने की कार्रवाई की मांग -*
लूणावा सरपंच *मोहनलाल चौधरी* ने कहा कि घटना गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हुई है। यह बेहद दुखद और निंदनीय है। संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। उन्होंने पुलिस से दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सरपंच ने कहा कि अगर समय रहते दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसी घटनाएं रुकने वाली नहीं हैं।
*जीव दया ग्रुप की अपील -*
जीव दया ग्रुप ने प्रशासन से अपील की है कि -
1. खेतों में विस्फोटक रखने वालों की तुरंत पहचान कर मुकदमा दर्ज किया जाए
2. पोटाश व विस्फोटक सामग्री की अवैध बिक्री पर रोक लगाई जाए
3. क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए
4. घायल नंदी के उपचार की पूरी व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जाए
*ग्रामीणों का सवाल -*
ग्रामीण पूछ रहे हैं कि आखिर बेजुबान जानवरों की चिंता कौन करेगा? भूख से भटक रहे नंदी को क्या पता कि चारे के नाम पर उसके लिए मौत का निवाला रखा गया है।
अगर अब भी कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती है, क्योंकि खेतों में रखे विस्फोटक की चपेट में बच्चे, किसान और राहगीर भी आ सकते हैं।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।