🔥 TRENDING गॉव में बार-बार बिजली कटौती से जनजीवन... નેત્રંગ CHCની ગંદકી અને અવ્યવસ્થા જોઈ... गोपालगंज: लापता युवती का शव मिलने के ब... ભરૂચના વોર્ડ નંબર-૨ માં કચરાના સ્થળને... हजारीबाग पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 3... উৎসবের আনন্দে সামিল সবাই: মহাপঞ্চমীতে...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
हजारीबाग: डीसी और एसपी ने दुर्गा पूजा पंडालों और रावण दहन स्थल का किया औचक निरीक्षण
Local

हजारीबाग: डीसी और एसपी ने दुर्गा पूजा पंडालों और रावण दहन स्थल का किया औचक निरीक्षण

✍️ Reporter: Rohit Kumar Yadav 🗓 15 Oct 2026, 07:04 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हजारीबाग जिले के उपायुक्त (डीसी) हेमन्त सती और पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमन कुमार ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों और रावण दहन स्थल का औचक निरीक्षण किया।

दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर हजारीबाग जिले के उपायुक्त (डीसी) हेमन्त सती और पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमन कुमार ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मटवारी, कोर्रा, छठ तालाब, कालीबाड़ी एवं हुरहुरु सहित विभिन्न पूजा पंडालों तथा डेमोटांड़ स्थित रावण दहन स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीसी श्री सती और एसपी श्री कुमार ने पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, यातायात व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, उद्घोषणा प्रणाली, गैलरी, भीड़ नियंत्रण, मूर्ति विसर्जन मार्ग, बैरिकेडिंग, झांकी, स्वयंसेवकों की तैनाती एवं साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों को पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डेमोटांड़ स्थित रावण दहन स्थल के निरीक्षण के दौरान डीसी श्री सती ने पूजा समिति के अध्यक्ष एवं सचिव को परिसर की साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण तथा संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक इंतजाम करने का निर्देश दिया। डीसी श्री सती ने आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था का बेहतर प्रबंधन करने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर डीसी हेमन्त सती ने कहा कि सभी पूजा समितियां दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाएं। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान डीसी हेमन्त सती के अलावा एसपी अमन कुमार, सदर एसडीओ आदित्य पांडेय, संबंधित थाना प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल रहे।
📲Get App