🔥 ट्रेंडिंग सुसनेर स्ट्रांग रूम की निगरानी में कां... बलिया में 10-11 अक्टूबर को होगा ‘Balli... નશામુક્ત યુવા વિકસિત ભારત અંતર્ગત નશા... અરવલ્લી એસઓજી અને એલસીબી દ્વારા સંયુક્... आदर्श विद्या मंदिर में गांधी-शास्त्री... शिवपुरी वृद्धाश्रम में अंतर्राष्ट्रीय...
02 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

घड़ी के शोरूम में चोरी

✍️ रिपोर्टर: Mohammad Jakir Khan 🗓 02 अक्टू. 2026, 12:30 PM 👁 12
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ढाई लाख रुपये की डकैती घड़ी शोरूम टोंक रोड जयपुर

संवाददाता जाकिर खान, जयपुर

जयपुर में टोंक रोड Rado शोरूम से करोड़ों की घड़ियों की चोरी
टोंक रोड पर तड़के बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

जयपुर। राजधानी जयपुर के टोंक रोड स्थित लग्जरी घड़ी ब्रांड Rado के ‘द वॉच फैक्ट्री’ शोरूम में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बदमाश शोरूम का शटर तोड़कर अंदर दाखिल हुए और बड़ी संख्या में महंगी घड़ियां चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए माल की कीमत का शुरुआती अनुमान करीब 3 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि वारदात तड़के करीब 4 बजे के आसपास हुई। बदमाशों ने लोहे की रॉड की मदद से शटर को उचकाकर शोरूम में प्रवेश किया और कुछ ही समय में कीमती घड़ियां लेकर फरार हो गए। वारदात शोरूम में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ FSL और अन्य जांच टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस शोरूम के साथ-साथ आसपास के प्रतिष्ठानों और टोंक रोड पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है।

शोरूम में स्टॉक का मिलान किया जा रहा है। इसके बाद चोरी हुई घड़ियों की सटीक संख्या और कुल कीमत स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

संवाददाता — जाकिर खान
📲Get App