🔥 ट्रेंडिंग ભગવાન શ્રી ગણપતિ બાપા ના આ આનંદમય પર્વ... आगरा में सपा कार्यालय में थप्पड़ कांड:... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश: यू... उत्तarakhand CM ने देहरादून में हिन्दी... डम्पर से टकराव में युवा सवार की मौत उत्तarakhand में 750 डॉक्टरों ने स्टाइ...
15 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

घर घर विराजे गणपति,शुभ मूहर्त में हुई स्थापना

✍️ रिपोर्टर: Anuj jain 🗓 15 सित. 2026, 07:28 AM 👁 22
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
🕉️ मनोहर थाना में घर-घर विराजे गणपति, गणपति बप्पा मोरया से गूंजा कस्बा
गणेश चतुर्थी पर श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, विधि-विधान से की भगवान गणेश की स्थापना
मनोहर थाना (झालावाड़)। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मनोहर थाना कस्बे में धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ अपने-अपने घरों में भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की। गणपति स्थापना को लेकर सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल बनी रही।
श्रद्धालुओं ने शुभ मुहूर्त में गणेश प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की। घरों में आकर्षक सजावट की गई तथा भगवान गणेश को मोदक सहित विभिन्न प्रकार के भोग लगाए गए।
गणेश स्थापना के दौरान “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। बच्चों और युवाओं में भी गणेश उत्सव को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कस्बे में गणेश उत्सव को लेकर आने वाले दिनों में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होने की उम्मीद है।
📍 मनोहर थाना | जिला झालावाड़
📲Get App