🔥 TRENDING ઝાલોદમાં SMVS શ્રી સ્વામિનારાયણ મંદિરન... आस्कन्दरा के युवा राजेन्द्र सिंह भाटी... बौंसी के स्कूल में छह साल के मासूम को... गांव की जनता ने चुनी अपनी सरकार, घंटिय... ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਖੇਡਾਂ ਵੱਲ ਪ੍ਰੇਰਿਤ । Janhvi Kapoor Still Numb from Cold Aft...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गांव की जनता ने चुनी अपनी सरकार, घंटियाली में पूरी पंचायत निर्विरोध; 15 नवंबर को होगा औपचारिक नामांकन

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 05 Nov 2026, 04:04 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नाचना जैसलमेर


गांव की जनता ने चुनी अपनी सरकार, घंटियाली में पूरी पंचायत निर्विरोध; 15 नवंबर को होगा औपचारिक नामांकन

नाचना | राजेन्द्र कुमार सेन

पंचायतीराज चुनाव 2026 में पंचायत समिति नाचना की ग्राम पंचायत घंटियाली ने अनूठी मिसाल पेश की है। यहां गांव की जनता ने आपसी सहमति और एकजुटता से अपनी पूरी पंचायत निर्विरोध चुन ली है। नवाब कोटवाल निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए हैं। वहीं उपसरपंच आनंद सिंह सहित सभी वार्ड पंचों का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

गांव में चुनावी मुकाबले के बजाय आपसी सहमति से जनप्रतिनिधियों का चयन होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए गांव की सरकार चुनने का निर्णय लिया। निर्विरोध निर्वाचन के बाद नवाब कोटवाल ने समस्त ग्रामवासियों का आभार जताते हुए कहा कि यह पूरे गांव की जीत है। पंचायत के विकास और जनहित के कार्यों में सभी को साथ लेकर चलेंगे।

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 15 नवंबर को नामांकन दाखिल किया जाएगा। घंटियाली पंचायत का यह निर्विरोध चुनाव क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
📲Get App