🔥 TRENDING અમદાવાદની હોસ્પિટલમાં ડૉક્ટરનો ગુસ્સો:... Court Rules: Out-of-State Produce Ente... Uttarakhand HC Seeks Reply on PIL Alle... Delhi records 98 dengue cases in first... Delhi Police Equip Officers with Bodyc... Delhi to Enforce New GRAP Rules Across...
06 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
गांधीनगर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीआर पी एफ,  सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन

गांधीनगर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीआर पी एफ, सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन

✍️ Reporter: Lalabhai D Darji 🗓 09 Sep 2026, 10:58 AM 👁 49
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
गांधीनगर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सी आर पी एफ, सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन

गांधीनगर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ, गांधीनगर में सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों ने अपनी प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न रोचक एक मिनट खेलों का आयोजन किया।

इन खेलों को अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान विषयों की विषय-वस्तु को खेल-खेल में सीखने के उद्देश्य से तैयार किया गया था। कार्यक्रम में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर प्रदान किया।

विद्यार्थियों ने स्पेलिंग लर्निंग, कॉइन स्टैक, टिक-टैक-टो, कलर कोड, अल्फाबेट गेम, टेबल गेम, टेबल डोमिनोज, मैथ्स पज़ल, कवर द साउंड-साउंड मैचिंग गतिविधि, संज्ञा एवं क्रिया-विशेषण तथा स्किपिंग रोप जैसी रोचक गतिविधियों में भाग लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने आनंद और खेल के वातावरण में अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान की अवधारणाओं को सरल एवं प्रभावी ढंग से सीखा। अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल एवं यादगार बनाया। श्रीमती रश्मि जैन बयाती ने सभी अभिभावकों का स्वागत किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए गतिविधि के प्रभारी श्रीमती स्नेहा चौहान एवं सु श्री रोजी ने अपना योगदान दिया।
📲Get App