🔥 TRENDING congress appoints Aradhana Misra Mona... Two Jharkhand Yoga Instructors Die in... ग्राम चित्ताड़: जसवंत भाई ने सरपंच पद... भागवत कथा के सातवें दिन भगवान कृष्ण के... કેપ્ટન સ્મિત મછારની વીરતાને પૂજ્ય મોરા... UIDAI Awards PFMS for Fastest Aadhaar...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
ग्राम सभा बलबहरा में अनियमितता के आरोप, कलेक्टर से उचित कार्रवाई की मांग; ग्रामीणों में आक्रोश

ग्राम सभा बलबहरा में अनियमितता के आरोप, कलेक्टर से उचित कार्रवाई की मांग; ग्रामीणों में आक्रोश

✍️ Reporter: राजभान कुशवाहा 🗓 02 Oct 2026, 08:58 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
🚨 ग्राम सभा बलबहरा में अनियमितता के आरोप, कलेक्टर से उचित कार्रवाई की मांग; ग्रामीणों में आक्रोश

शहडोल। ग्राम सभा बलबहरा के आयोजन को लेकर अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा के लिए ग्रुप एवं अन्य माध्यमों से आमंत्रण तो दिया जाता है, लेकिन महत्वपूर्ण अवसर पर संबंधित आला अधिकारियों की अनुपस्थिति बनी रहती है।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा में पंचायत के विकास कार्यों, योजनाओं, प्रस्तावों एवं ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा की जानी चाहिए। लेकिन अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण ग्राम सभा की प्रक्रिया और उसकी पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मामले को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल शहडोल जनपद पंचायत बुढार ग्राम पंचायत बलबहरा कि जांच एवं नियमानुसार उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा में सामने आने वाली अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ग्राम सभा की प्रक्रिया केवल औपचारिकता बनकर न रह जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों के समक्ष शिकायत प्रस्तुत करेंगे। ग्रामीणों में इस मामले को लेकर लगातार आक्रोश देखा जा रहा है।
📲Get App