🔥 TRENDING Dev Negi releases high‑energy track ‘T... Vijay Deverakonda Confesses Licking Ic... Saiyami Kher: Confident in Her Own Cho... GQ India Highlights 7 Top Suspense Thr... Hyderabad Lacks Paparazzi Culture Unli... Bollywood Actresses Decline Telugu Fil...
04 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

भागवत कथा के सातवें दिन भगवान कृष्ण के विवाह और सुदामा चरित्र का हुआ सुंदर वर्णन

✍️ Reporter: Ram Garg 🗓 02 Oct 2026, 10:02 PM 👁 80
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्राचीन नक्का कुआं शिव मंदिर में चल रही भागवत कथा के अंतिम दिन कथा व्यास पंडित रामकृष्ण दास जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण के सोलह हजार एक सौ आठ विवाहों और सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन किया, जिसे सुनकर भक्त भावविभोर हो गए।

प्राचीन नक्का कुआं शिव मंदिर में आयोजित भागवत कथा के सातवें एवं अंतिम दिवस कथा व्यास पंडित रामकृष्ण दास जी महाराज ने कथा का सार बताते हुए कहा कि सातवें दिन की कथा श्रवण करने से भी पूर्ण फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण पर लगे सत्राजित द्वारा लगाए गए स्मंताक मणि चोरी के झूठे कलंक और उसके निवारण की कथा का वर्णन किया।

कथा व्यास ने भगवान श्री कृष्ण के सोलह हजार एक सौ आठ विवाहों के प्रसंग को विस्तार से बताया। उन्होंने नरकासुर नामक दैत्य द्वारा बंदी बनाई गई सोलह हजार एक सौ कन्याओं के उद्धार और भगवान श्री कृष्ण द्वारा उन सभी से एक ही मुहूर्त में विवाह कर द्वारिका में सबके लिए अलग-अलग महल बनवाने का वृत्तांत सुनाया। इसके पश्चात पांडवों के राजसूय महायज्ञ और भगवान के परम मित्र सुदामा जी महाराज के चरित्र का सुंदर वर्णन किया गया।

सुदामा चरित्र की कथा सुनकर कथा स्थल पर उपस्थित सभी श्रद्धालु भक्त भावविभोर हो गए। कथा के समापन पर संपूर्ण कथा का सार दोहराया गया और व्यास विदाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से व्यास जी का तिलक, भागवत जी का तिलक और लड्डू गोपाल जी का तिलक कर उन्हें विदाई दी। इस अवसर पर मुख्य यजमान मुकेश सैनी, माया सैनी, डॉक्टर चरण सिंह सैनी, राजबाला, पंडित विनोद शर्मा शास्त्री, ऋषभ शर्मा, नंदकिशोर उपाध्याय, माला गर्ग, मनोज कुमार गर्ग सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।
📲Get App