🔥 ट्रेंडिंग पटना सिटी: शारदीय नवरात्रि के सातवें द... રાજુલા ખાતે સેવા સંકલ્પ અભિયાન અંતર્ગત... पटना सिटी के तीन प्रमुख देवी मंदिरों म... ખેરાલુના મલેકપુર મહાદેવપુરામાં પરંપરાગ... जमुई: डॉ. एन. के. यादव के समर्थन में म... हनुमानगढ़ के हाउसिंग बोर्ड में दुर्गा...
17 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ग्राम पंचायत बलबहरा में शौचालय सुविधा का अभाव, नदी किनारे शौच करने को मजबूर युवक, जिम्मेदारों से लगाई गुहार

✍️ रिपोर्टर: राजभान कुशवाहा 🗓 16 अक्टू. 2026, 05:48 PM 👁 26
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
ग्राम पंचायत बलबहरा में शौचालय सुविधा का अभाव, नदी किनारे शौच करने को मजबूर युवक, जिम्मेदारों से लगाई गुहार

शहडोल/बुढ़ार। जनपद पंचायत बुढ़ार अंतर्गत ग्राम पंचायत बलबहरा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय सुविधा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत के एक युवक को शौचालय की सुविधा नहीं मिलने के कारण आए दिन नदी किनारे खुले में शौच करने जाना पड़ रहा है।

युवक की इस परेशानी से स्वच्छता व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ओर सरकार खुले में शौच मुक्त गांव बनाने के लिए अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर जरूरतमंद व्यक्ति को शौचालय सुविधा नहीं मिल पाना चिंता का विषय है।

युवक ने ग्राम पंचायत प्रशासन एवं जनपद पंचायत बुढ़ार के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि उसकी पात्रता की जांच कर जल्द से जल्द शौचालय निर्माण की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि उसे खुले में शौच करने की मजबूरी से छुटकारा मिल सके।

सवाल यह है कि आखिर जरूरतमंद व्यक्ति को शौचालय योजना का लाभ कब मिलेगा?
📲Get App