🔥 TRENDING તિલકવાડાના તિલકેશ્વર મહાદેવ મંદિર ખાતે... कृषि एवं राजस्व विभाग ने ग्राम झागर, ध... कलवा ईस्ट में रात 8:30 बजे रिक्शा से म... Central Government Announces Dearness... AI Architects, Data Scientists and Clo... गढ़मुक्तेश्वर और आसपास के इलाकों में ध...
21 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

गोरखपुर। विजयादशमी

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 21 Oct 2026, 01:58 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
गोरखपुर। विजयादशमी के पावन पर्व पर नाथपंथ के विश्व प्रसिद्ध केंद्र गोरक्षपीठ से निकली पारंपरिक विजयादशमी शोभायात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय ने मानवता की सेवा का आदर्श प्रस्तुत किया है। उनके निर्णय ने यह संदेश भी दिया कि किसी भी परंपरा से पहले किसी की जिंदगी बचाना सबसे जरूरी है।

विजयादशमी शोभायात्रा के दौरान गोरखनाथ मंदिर के मुख्य द्वार से आगे श्रद्धालुओं की अपार भीड़ और सख्त सुरक्षा घेरे के बीच जैसे ही एक एंबुलेंस का सायरन सुनाई दिया, मुख्यमंत्री ने परंपरा और प्रोटोकॉल से ऊपर मानवीय जीवन को प्राथमिकता देते हुए शोभायात्रा को तुरंत रुकवा दिया। उनके निर्देश पर एंबुलेंस को रास्ता दिया गया और उसके बाद शोभायात्रा आगे बढ़ी।

#CMYogi #UttarPradesh #JagranNews
📲Get App