🔥 TRENDING સુરતના અડાજણમાં જલારામ સોસાયટીના બંગલા... રાજ્યના સૌથી ઊંચા ગિરનાર પર્વત પર અંબા... यूट्यूबर ध्रुव राठी ने गैंगस्टर‑बलात्क... અરેઠમાં કુંવરજીભાઈ હળપતિ દ્વારા જનસંપર... સુરતના માંડવીમાં અમલસાડી ગામની ખુશી ચૌ... સુરતમાં બણભા ડુંગર ઈકો ટુરિઝમ સેન્ટરે...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 19 Oct 2026, 08:00 PM 👁 12
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीएम योगी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

गोरखपुर। शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में शक्ति स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से कन्याओं का पूजन कर माँ भगवती के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जगज्जननी माँ जगदंबा से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं आरोग्यता की कामना की। महानवमी के पावन पर्व पर मंदिर में भक्तिमय वातावरण रहा और माँ दुर्गा की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने सुख-शांति एवं कल्याण की प्रार्थना की।
📲Get App