🔥 TRENDING ਗੱਡੀ ਸਵਾਰ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦੂਜੀ ਗੱਡੀ ਨੂੰ... Four Killed in Manipur Attack by Suspe... Centre Extends Manipur's Disturbed Are... MHA Declares Most of Manipur a Disturb... Meghalaya Eliminated from Junior Girls... Jammu & Kashmir CM Criticizes BJP for...
25 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा मनोहरथाना, श्रद्धा के साथ हुआ भव्य विसर्जन

✍️ Reporter: Anuj jain 🗓 25 Sep 2026, 05:50 PM 👁 13
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भक्ति और उल्लास के बीच गणेश प्रतिमाओं को दी विदाई, कालीखाड़-परवन नदी में हुआ विसर्जन

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा मनोहरथाना, श्रद्धा के साथ हुआ भव्य विसर्जन
मनोहरथाना। जिला झालावाड़। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर मनोहरथाना क्षेत्र में गणेश उत्सव का समापन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।
सुबह से ही श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं को लेकर विसर्जन स्थलों की ओर रवाना हुए। कालीखाड़, परवन नदी और कालीखाड़ डेम में विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
इस दौरान “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
गणेश विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में भक्ति के साथ उत्साह भी देखने को मिला। कई स्थानों पर श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई देते नजर आए।
अनंत चतुर्दशी के साथ ही गणेश उत्सव का समापन हुआ और भक्तों ने अगले वर्ष फिर से गणपति बप्पा के आगमन की कामना की।
📲Get App