Local
गुमशुदा मनीष कुमार झा सकुशल घर लौटे, अररिया में परिवार ने ली राहत की सांस
पश्चिम बंगाल से घर लौटते समय लापता रहे मनीष कुमार झा अब फारबिसगंज, अररिया में अपने घर वापस आ गए, जिससे उनके परिवार को बड़ी राहत मिली।
NEED24 NEWS | सुखद समाचार
गुमशुदा मनीष कुमार झा सकुशल घर लौटे, परिवार ने ली राहत की सांस
रिपोर्ट: कन्हैया कुमार झा, जिला संवाददाता, अररिया
फारबिसगंज, अररिया: पिछले कई दिनों से लापता चल रहे श्री मनीष कुमार झा आखिरकार सकुशल अपने घर लौट आए हैं। उनके घर वापस आने की खबर से उनकी पत्नी श्रीमती अन्नू कुमारी उनके नन्हे पुत्र रौनक,परिवार, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिवार के सभी सदस्यों ने राहत की सांस ली है।
मनीष कुमार झा की सकुशल वापसी पर उनके साढ़ू भाई कन्हैया कुमार झा एवं रक्षा झा ने विशेष खुशी जाहिर की। वहीं, उनके पिता श्री मनोज झा, ससुर श्री ललित नारायण झा, साला ब्राइट कैरियर स्कूल के शिक्षक श्री ज्ञान सरोवर झा, एडवोकेट रोहित झा तथा फिल्म डायरेक्टर श्री अमित राज ठाकुर ने भी खुशी व्यक्त करते हुए राहत जताई।
मालूम हो कि मनीष कुमार झा दिनांक 13 नवंबर 2026 को पश्चिम बंगाल स्थित अपने कार्यस्थल से घर आने के लिए निकले थे, लेकिन काफी समय तक उनका कोई पता नहीं चल पाया था। उनकी पत्नी श्रीमती अन्नू कुमारी एवं परिवार के अन्य सदस्य लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए थे।
मनीष कुमार झा की तलाश के लिए परिवार ने पुलिस प्रशासन, रेलवे प्रशासन, संबंधित कंपनी, सामाजिक संगठनों एवं आम लोगों से सहयोग की अपील की थी। सोशल मीडिया पर भी उनकी गुमशुदगी की सूचना व्यापक रूप से साझा की गई थी। इस दौरान अनेक लोगों ने उनकी तलाश में सहयोग और सूचना काल्पनिक नाम हनुमान भक्त "आजाद" नाम मोबाइल फोन से साझा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अब मनीष कुमार झा के सकुशल घर लौटने से परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार की ओर से उनकी तलाश में सहयोग करने वाले फोन पर सूचना देने वाले काल्पनिक नाम और हनुमान भक्त आजाद,पुलिस प्रशासन, रेलवे प्रशासन, मित्रों, रिश्तेदारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया है।
NEED24 NEWS की ओर से भी श्री मनीष कुमार झा एवं उनके समस्त परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके परिवार में सदैव सुख, शांति और खुशहाली बनी रहे।
NEED24 NEWS | अररिया।