Entertainment
गोलकुम्हड़ा में पटपर झांकी का भव्य आयोजन, काली और मरघाटिन दाई के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चारामा। विकासखंड के ग्राम गोलकुम्हड़ा में पटपर झांकी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान काली एवं मरघाटिन दाई के दर्शन और कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे। धार्मिक माहौल के बीच ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन में श्रद्धा और आस्था का अनूठा संगम नजर आया।