🔥 ट्रेंडिंग बिहार ने भूमि‑राजस्व भ्रष्टाचार पर कड़... बिहार के पुरुष को 29 शराब की बोतलों के... ड्रिसhti IAS ने 23 नवंबर 2026 को बीपीए... News18 Marathi का ‘टॉप 18’ सारांश 22 न... उत्तरी प्रदेश 2027 विधानसभा चुनाव: योग... उप चुनाव 2027: मंदिर मुद्दा चुनावी चर्...
23 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
खेल

गोल्ड मैडल जीतकर हनुमानगढ़ पहुंचीं आरती राव, रेलवे स्टेशन से घर तक हुआ भव्य स्वागत

✍️ रिपोर्टर: Yash karyani 🗓 23 नव. 2026, 01:31 AM 👁 26
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
गोल्ड मैडल जीतकर हनुमानगढ़ पहुंचीं आरती राव, रेलवे स्टेशन से घर तक हुआ भव्य स्वागत

हनुमानगढ़। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय क्रॉस कंट्री दौड़ में गोल्ड मैडल जीतकर हनुमानगढ़ का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी आरती राव के हनुमानगढ़ पहुंचने पर नागरिकों ने भव्य स्वागत किया। मैंगलोर में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल करने वाली आरती राव का रेलवे स्टेशन पर स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे।

रेलवे स्टेशन से लेकर उनके घर तक जगह-जगह स्वागत कर आरती राव की उपलब्धि पर खुशी जताई गई। नागरिकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया।

आरती राव हनुमानगढ़ के रोडावाली गांव की निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है। आरती राव ने अपनी सफलता का श्रेय कोच और परिजनों को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

आरती राव की इस उपलब्धि ने जिले के युवाओं और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
📲Get App